{"_id":"57699e674f1c1b5964b484b5","slug":"115-complaints-dealt-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 शिकायतों में पांच निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 शिकायतों में पांच निपटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत तहसील दिवस में शिकायतें सुनतंे कमिश्नर और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष रूप से प्राथमिकता के आधार पर करें। विभागीय अधिकारी दायित्वों का निर्वहन संवेदनशील होकर करें। राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाए।
मंगलवार को तहसील सभागार में हुए तहसील दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त ने कहा कि ग्रामसभा की भूमि एवं तालाबों और चकरोड पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सर्वे कराया जाए कि कहीं किसी तालाब और ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं है।
अवैध कब्जे चिन्हित कर उन्हें आरोपियों के खर्च पर हटाने की चेतावनी दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की विद्युत संबंधी शिकायतें अधिक हैं। उनका निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं।
विज्ञापन
एडीएम डीपी सिंह ने निर्देश दिए कि तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारियों को एनआईसी से पासवर्ड दिया गया है। अधिकारी लंबित शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजें। तहसील दिवस में 115 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर कराया गया। इस दौरान एसपी पूनम, सीडीओ जेपी रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह मौजूद रहे।
गांव रंछाड में खुला समस्याओं का पिटारा
बिनौली। कमिश्नर आलोक सिन्हा ने रंछाड़ गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंगलवार को इकबाल सिंह के आवास पहुंचे कमिश्नर को सिरसली ग्राम प्रधान राजू तोमर ने अपने गांव की जर्जर विद्युत तार और राशन डीलरों की मनमानी की समस्या से अवगत कराया।
कमिश्नर ने तहसीलदार बड़ौत को शनिवार को दोनों गांवों में कैंप कर कार्डधारकों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इकबाल सिंह ने कमिश्नर से अपने गांव को गोद लेने की मांग रखी। कमिश्नर ने कहा कि पहले गांव में शांतिपूर्ण माहौल होना चाहिए। तभी वे गांव को गोद ले लेंगे। गांव की समस्या बाहर नहीं जानी चाहिए।
कमिश्नर के साथ एससी विनोद कुमार, राकेश कुमार, एसडीओ राजमणि कल्याण, संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा, हाकिम सिंह, सीडीओ जेपी रस्तोगी, बीडीओ बिनौली प्रेमचंद, सीओ बागपत कर्मबीर सिंह थे। इस दौरान विनोद तोमर, प्रधान देवेंद्र सिंह, राजू तोमर, आशिष तोमर, डॉक्टर अनिल आर्य, विजय सिंह, कर्ण सिंह, इंद्रपाल, ओमपाल, श्रीनिवास, मनोज, विजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।