{"_id":"5cdf050cbdec22072b5a5ae7","slug":"111558119692-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान चाहिए सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान चाहिए सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान चाहिए सुरक्षा
बागपत। बड़ौत के कोताना और खेड़ी प्रधान के यमुना खादर में खनन की गूंज लखनऊ तक पहुंचते ही डीएम पवन कुमार ने एसडीएम बड़ौत और जिला खनन अधिकारी को नियमित चेकिंग और निगरानी के निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी का कहना है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा चाहिए, ताकि वह रात के समय भी छापेमारी कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर गलत तरीके से खनन होता मिलेगा तो उसे सख्ती से रुकवाया जा सकेगा।
जिला खनन अधिकारी शैलेेंद्र कुमार मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम से मिलकर छापेमारी के दौरान सुरक्षा की मांग की है। खेड़ी प्रधान और कोताना के साथ-साथ वह जहां भी छापेमारी करेंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा चाहिए। मौर्य का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से मिट्टी और रेत का खनन नहीं होने दिया जाएगा।
-----
खेड़ी प्रधान के खनन की लखनऊ तक गूंज
बागपत। बड़ौत के कोताना और खेड़ी प्रधान गांव के खनन की लखनऊ तक गूंज हुई है। बड़ौत विधायक केपी मलिक और बागपत विधायक योगेश धामा ने सीएम और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवैध खनन की शिकायत की। एक प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
----
यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि
बागपत। कोताना और खेड़ी प्रधान गांव के किसानों ने काफी दिन पहले ही अवैध खनन की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस-प्रशासन देरी से हरकत में आया, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हुई। किसानों का कहना है कि खनन माफिया हरियाणा के बहाने उनके खेतों में खनन करते रहे, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें डराया धमकाया जाता है।