{"_id":"5c57449cbdec22736e4ec35e","slug":"111549223068-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन साध्वी के वीडियो वायरल प्रकरण की समाज का प्रतिनिधि मंडल करेगा जांच . दोषी पाये जाने पर साध्वी को जाना होगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन साध्वी के वीडियो वायरल प्रकरण की समाज का प्रतिनिधि मंडल करेगा जांच . दोषी पाये जाने पर साध्वी को जाना होगा घर
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के एक जैन मंदिर में प्रवास कर रही एक साध्वी की वीडियो वायरल होने के कारण जैन समाज दो गुटों में बंट गया है। सन्मति धर्म योग समिति के अध्यक्ष ने कहा समाज के प्रतिष्ठित लोग वीडियो वायरल होने के मामले की जांच करेंगे। यदि जांच में वीडियो सही पाई गयी तो साध्वी को सांसारिक वस्त्र धारण कराकर उनके घर भेजा जाएगा। जबकि दूसरे पक्ष के लोग साध्वी को निर्दोष बता रहे हैं।
खेकड़ा नगर स्थित एक जैन मंदिर में प्रवास करने वाली एक साध्वी की दो फरवरी को वीडियो वायरल हुई । वायरल हुई वीडियो में साध्वी मंदिर के एक पूर्व सेवादार की हत्या कराने की बात करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सन्मति धर्मयोग समिति द्वारा उक्त मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा से भी की । सन्मति धर्म योग समिति अध्यक्ष श्रेयांस कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार जैन और जैनवीर करणी सेना दिल्ली के अध्यक्ष सतेंद्र जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ वायरल हुई वीडियो के मामले की जांच करने के लिए जल्द ही खेकड़ा आकर साध्वी और सेवादार से वार्ता करेंगे। बताया कि जांच में यदि साध्वी दोषी पायी जाती है तो साध्वी को समाज द्वारा सांसारिक वस्त्र धारण कराकर उनके घर भेज दिया जाएगा।
दूसरी ओर साध्वी के पक्ष में दूसरे गुट के लोग खडे़ हो गए हैं। रविवार की शाम वह पूर्व सेवादार के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे। थाने में उन्होंने थाना प्रभारी के साथ वार्ता कर कहा कि कुछ लोग साध्वी को बदनाम करने में लगे हैं। सेवादार ने कहा कि वह साध्वी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।