{"_id":"5c4b5bd6bdec2227203731b9","slug":"111548442582-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई
बागपत। मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थानों में पुलिसकर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालयों और थानों में अधिकारियों और सिपाहियों ने निष्पक्ष और राष्ट्रहित में मतदान करने की शपथ ली। एसपी दफ्तर पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली बागपत में इंस्पेक्टर शिव प्रकाश नेे सभी उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों सहित कांस्टेबलों को राष्ट्रीय मताधिकार दिवस की शपथ दिलाई। सब ने संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में मतदान प्रक्रिया को सभी लोग सजगता के साथ बिना जाति-धर्म और विद्वेष की भावना से संपन्न कराएंगे। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे।