{"_id":"5c4a1860bdec22130951ffbb","slug":"111548359776-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एसडीएम के वकीलों के न्यायिक कार्यों से विरत रहने संबंधित प्रस्ताव को मानने से इंकार करने पर खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
बुधवार को खेकड़ा तहसील में उत्तर प्रदेश कौंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य शिवकिशोर गौड़ खेकड़ा तहसील में पहुंचे। इनका खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सदस्य निर्वाचित होने के चलते आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया। अधिवक्ताओं ने खेकड़ा तहसील में शिवकिशोर गौड़ के सम्मान समारोह को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने से संबंधित प्रस्ताव बनाकर सभी न्यायालयों को भिजवा दिया । बार के अध्यक्ष राकेश कौशिक ने बताया कि उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने उक्त प्रस्ताव का अवलोकन कर प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी अधिवक्ता एसडीएम से मिलने गए और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निवेदन किया तो अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बात को सुने बिना ही उनके साथ अभद्रता कर उनकी बात से इंकार कर दिया। उन्होंने उक्त मामले को बार का अपमान बताया और उन्होंने विचार कर एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार को वकीलों ने एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार के चलते तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार रखा। इस दौरान न्यू तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कौशिक, महासचिव सुरेंद्र धामा, लोकेंद्र ढाका, विशाल धामा, सुरेंद्र पाल शर्मा, हरीश कुमार, हरिओम शर्मा आदि रहे। एसडीएम पुलकित गर्ग ने कहा पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को जल्द निपटाया जा रहा है। अधिवक्ताओं से भी लंबित वादों को निपटाने में सहयोग मांगा और नियमित रूप से न्यायिक कार्य जारी रखने को कहा। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की।