फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा पहुंची प्रमुख सचिव, सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर

खेकड़ा पहुंची प्रमुख सचिव, सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर

Sat, 12 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा पहुंची प्रमुख सचिव, सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर
खेकड़ा पहुंची प्रमुख सचिव, सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर
विज्ञापन

खेकड़ा। प्रमुख सचिव परिवहन विभाग एवं बागपत की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला खेकड़ा तहसील एवं नगर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर खिड़कियों में लगे शीशे टूटे मिले। साथ ही कई चिकित्सक भी सीएचसी से नदारद रहे। इमरजेंसी रूम में गंदगी मिली। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रमुख सचिव परिवहन विभाग एवं बागपत की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला खेकड़ा तहसील मे निरीक्षण करने के लिये पहुंची। तहसील में उन्होंने एसडीएम पुलकित गर्ग से मतदाताओं के बारे मे जानकारी ली और मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद वह नजारत आफिस में पहुंची। वहा उन्होंने रजिस्टर नंबर चार को देखा। रजिस्टर मे वसूली के एक मामले की राशि जमा नहीं पाई गई। इसे लेकर उन्होंने नाजिर से पूछताछ की। नाजिर ने बताया कि हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते राशि जमा नहीं की गई। साथ ही उन्होने संग्रह अमीन वसूली के दस बड़े बकाएदारों की सूची देख एसडीएम पुलकित गर्ग को बकाएदारों से अविलंब वसूली कराने के निर्देश दिए। तहसील मे निरीक्षण करने के बाद वह खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी पहुंची। सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान उन्हे बिजली फीटिंग की वायरिंग उखड़ी मिलीं। खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। इमरजेंसी रूम मे मरीजों के बेड पर अलग रंग के तकिए लगे पाये गये। ओपीडी कक्ष मे रखी दवाओं पर धूल लगी थी। इसे लेकर उन्होंने सीएमओ डा. सुषमा चन्द्रा के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। सीएचसी पर उन्हे दो चिकित्सक भी नदारद मिले। जिससे प्रमुख सचिव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ डा. सुषमा चन्द्रा को उक्त चिकित्सको के खिलाफ कार्रवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं में सुधार के भी निर्देश दिए। इसके बाद वह वापस लौट गयी।
विज्ञापन

--------------------------------
प्रमुख सचिव से की सफाई कराने की मांग
खेकड़ा। कसबे के लोगों ने सफाई कर्मियों की नौ दिन से चल रही हड़ताल को लेेकर प्रमुख सचिव से मुलाकात की। गंदगी की जानकारी दी। प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र सोपकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर व्यवस्था में सुधार की बात की। खेकड़ा युवक मंच अध्यक्ष अनुज कौशिक, अश्वनी प्रभाकर, मनोज धामा, विकास, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू तहसीलबार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर तहसील में ट्रेजरी शुरू कराने और शौचालय बनवाये जाने की मांग की। इस दौरान बार अध्यक्ष राकेश कौशिक, महामंत्री सुरेंद्र धामा, पूर्व महामंत्री विशाल धामा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed