{"_id":"5c33a0f0bdec2256f5338d1e","slug":"111546887408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने लगाई बाइक रेस, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने लगाई बाइक रेस, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भगवानपुर नांगल-गांगनौली मार्ग पर बाइक रेस लगा रहे एक युवक की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में भगवानपुर नांगल गांव निवासी युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भगवानपुर नांगल गांव निवासी विक्की (19) और विपिन अलग-अलग बाइक से सोमवार शाम साढ़े चार बजे के लगभग भगवानपुर नांगल-गांगनौली मार्ग पर बाइकों की रेस लगा रहे थे। मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास विक्की की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन बड़ौत निजी अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में विक्की ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस घर ले गए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है।