{"_id":"5c0832dcbdec22415e42d40b","slug":"111544041180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सिपाहियों की तलाश में मुरादाबाद में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी सिपाहियों की तलाश में मुरादाबाद में दबिश
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे से हत्यारोपी अनुज के अपहरण में पुलिस ने आरोपी दिल्ली और यूपी पुलिस के सिपाहियों की तलाश में मुरादाबाद में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। अपहृत को भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई।
निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज का टटीरी कस्बे से 28 नवंबर को अपहरण हुआ। मामा हरिओम ने मृतक छात्र के भाई और दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस नौ दिन बाद भी अपहृत अनुज को नहीं ढूंढ पाई है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने मुरादाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कुछ नहीं मिला। अपहृत अनुज की भी तलाश की जा रही है। उसकी हत्या होने की आशंका है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।