{"_id":"5bdb5d05bdec22698c6e477e","slug":"111541102853-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ - सुरेन्द्र पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ - सुरेन्द्र पंवार
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मंथन किया। इसमें व0क्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बिनौली रोड पर विक्रम सिंह के आवास पर बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। बूथ वार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल से जनता परेशान हो चुकी है, बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसमें संजीव पंवार, सुरेश, अमित, बाबूराम, ब्रजपाल, अशोक, विनोद, ललित, प्रमोद, सहदेव आदि रहे।