{"_id":"5bdb5bfabdec226930330569","slug":"111541102586-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दुकान पर खड़े टाइपिस्ट को टक्कर मारी, दिल्ली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने दुकान पर खड़े टाइपिस्ट को टक्कर मारी, दिल्ली भर्ती
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के सिसाना रोड पर दौड़ रही अनियंत्रित वैगनआर कार ने दुकान पर सामान खरीद रहे टाइपिस्ट को टक्कर मार दी। बाइक सवार और दुकान के पास खड़े 10 लोगों ने दौड़कर जान बचाई। घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
कोर्ट रोड निवासी टाइपिस्ट जीते पुत्र राम दिया बृहस्पतिवार की रात में करीब नौ बजे कोर्ट रोड स्थित तिराहे पर स्थित एक दुकान पर सामान खरीद रहा था। एकाएक सिसाना रोड से अनियंत्रित कार ने सीधे दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में जीते गंभीर घायल हो गया। अनियंत्रित कार से एक बाइक सवार और यहां खड़े 10 लोगों ने दौड़कर बचाई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। उधर, सीएचसी बागपत से घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।