{"_id":"5b7db63f42c792465d1d28c0","slug":"111534965311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक झुलसा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से युवक झुलसा
बड़ौत। कंडेरा गांव में विद्युत लाइन पर हुए फाल्ट को ठीक कराने के लिए एक लाइनमैन ने वहां से गुजर रहे एक युवक को खंभे पर चढ़ा दिया। युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत मेें बड़ौत के एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
घायल युवक रवि कंडेरा गांव का रहने वाला है। मंगलवार को गांव से गुजरी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर निगम के अफसरों ने एक लाइनमैन को वहां पर फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा तो लाइनमैन ने वहां से गुजर रहे एक युवक को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया और युवक को खंभे पर चढ़ा दिया। अचानक सप्लाई सूचारु हो गई और युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से झुलस गया। इसके बाद लाइनमैन वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को बड़ौत के एक निजी अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध मेें अवर अभियंता विकास कुमार का कहना था कि यदि लाइनमैन की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।