फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहलवान सचिन राठी का किया जाएगा सम्मान

पहलवान सचिन राठी का किया जाएगा सम्मान

Wed, 15 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
पहलवान सचिन राठी का किया जाएगा सम्मान
दोघट (बागपत)। कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्रवासियों की बैठक हुई, इसमें गांगनौली गांव में 18 अगस्त को स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सचिन राठी के सम्मान समारोह को सफल बनाने पर मंथन किया। इस कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी आएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांगनौली गांव के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सचिन राठी ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का परचम लहराया। 18 अगस्त को गांगनौली गांव के सूर्य मंदिर में पहलवान का सम्मान समारोह होगा, इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मौजूद रहेंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए कमेटी गठित की गई। अध्यक्षता देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन राजपाल शास्त्री ने किया। इसमें बिजेंद्र प्रधान, हरिओम राठी, सोमपाल सिंह, इकबाल डायरेक्टर, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, संजीव राठी, आनंद छिल्लर, नरेंद्र राठी, रामछैल, प्रधान रामनाथ, प्रमोद प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समर सिंह, योगेंद्र तुगाना, जुल्ला प्रधान, शौकीन पाल, पलटू, आदित्य प्रधान, पवन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed