{"_id":"5b7332b442c79249f66a5151","slug":"111534276276-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर कलां गांव में युवक ने टॉवर पर फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरूरपुर कलां गांव में युवक ने टॉवर पर फहराया तिरंगा
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। देशभक्ति का जज्बा लिए सरूरपुर कलां गांव का युवक टावर पर चढ़ गया। वहां पर उसने तिरंगा झंडा फहराया। युवक के इस जुनून को देखकर हर कोई दंग रह गया। उसके इस जज्बे को गांव के हर व्यक्ति ने सलाम किया। वहीं जान जोखिम वाले कार्य न करने के लिए प्रेरित किया।
आजादी की वर्षगांठ बनाने के लिए बड़ों तो क्या बच्चा-बच्चा उत्साहित है। चौतरफा तिरंगे लहराते नजर आने शुरू हो गए हैं। देशभक्ति का जुनून युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। सरूरपुर कलां गांव के युवक नीटू नैन ने देशभक्ति का अनोखा जज्बा दिखाया। देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडे को लेकर गांव के टावर पर चढ़ गया। उसके बाद उसने टावर की चोटी पर तिरंगा लहराया। यहीं पर उन्होंने भारत माता के जय की उद्घोष किए। युवक के इस जुनून को देखकर गांव का हर कोई व्यक्ति युवक की प्रशंसा कर रहा है। दूर-दूर से टावर पर चढ़े युवक को देख रहे थे। गांव के लोगों ने कहा कि ऐसा जज्बा कभी-कभी देखने को मिलता है। वहीं नीटू नैन ने कहा कि आजादी का जयंती मना रहे हैं। न जाने कितने लोगों ने आजादी में अपने प्राणों की आहुतियां दी। वह तो धूल के बराबर भी कार्य नहीं कर रहा है। देश के प्रति हर युवा में जज्बा और जुनून होना चाहिए।