{"_id":"5b60ba9f4f1c1b572f8b7992","slug":"111533065887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा मेले को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा मेले को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटा
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शिवरात्रि के मौके पर पुरा महादेव मंदिर में होने वाले वाले श्रावणी मेले की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मेले को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटा है। अधिकारियों को विभिन्न प्वाइंट पर तैनात किया। डीएम ने सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
श्रावणी माह में पुरा महादेव मंदिर पर आठ अगस्त से तीन दिवसीय मेला शुरू होगा, इसका 11 अगस्त को समाप्त होगा। मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से निपटाने के लिए छह जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया। इसमें बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक मोहनलाल पटेल, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया। जबकि डीसीओ सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, सहायक अभियंता नलकूप सुरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता प्राधिकरण अरविंद कुमार, एआईजी स्टांप राम दयाल, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आलोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता एसके गौतम, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, डीपीआरओ आलोक शर्मा, सहायक अभियंता सुशील शर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी समय पर ड्यूटी पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कोई भी लापरवाही सहन नहीं होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
मेला परिसर और मार्गों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
मेले की तैयारियों के लिए बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव को जोनल व तहसीलदार रामनयन बागपत को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। दोघट थाना क्षेत्र कांवड़ मार्ग पर जोनल मजिस्ट्रेट भीम सेन यादव, वीर सिंह तोमर, बिनौली क्षेत्र जयेश कुमार सिंह, पूरण सिंह, बिजरौली से बड़ौत अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार, बागपत बार्डर से डूंडाहेड़ा तक प्रदीप कुमार, डॉ. खुशीराम, वंदना चौक से जानी तक, डॉ. भगवती शरण शर्मा, धीरज सिंह, डॉ. सोमदेव सिंह चौहान, डॉ. अरविंद कुमार की सुबह आठ से रात आठ बजे तक ड्यूटी लगाई। ओंकार सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र गोयल, उमेश कुमार, राजकुमार सिंह, संजीव दीक्षित, अंकित गुप्ता, ब्रिजेश कुमार, पुनीत शर्मा, पीपी कुमार, गंगा सिंह, कुलवेंद्र सिंह तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड नीरज कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी प्रेम किशोरी सैनी, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार, मनोरंजन कर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रतन प्रकाश, नगर पालिका बागपत के अवर अभियंता कुरलीधर की तैनाती की।