{"_id":"5b5232114f1c1b6f548b5bb6","slug":"111532113425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली, गौरीपुर और बसा टीकरी गांव में तीन दिन से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीतली, गौरीपुर और बसा टीकरी गांव में तीन दिन से बिजली नहीं
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीतली, गौरीपुर और बसा टीकरी में तीन दिन से बिजली नहीं
बागपत। तीन गांवों में तीन दिन से अंधेरा है। इसका कारण विद्युत लाइन में फाल्ट है। गांव के लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति गुस्सा है। पेयजल की किल्लत हो गई है। पशुओं को चारा नहीं मिला, वहीं फसलों की सिंचाई में दिक्कत हुई। शुक्रवार को मीतली गांव के लोगों ने बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया। अफसरों के सामने समस्या रखी।
मीतली, गौरीपुर और बसा टीकरी गांव के लोग तीन दिन से बिजली की बाट जोह रहे है। बिजली न होने से परेशानी खड़ी हो गई है। समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की किल्लत उठानी पड़ रही है। फसलों की सिंचाई करने में किसानों का परेशानी हो गई। बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। तीन दिन से व्याप्त समस्या ने शुक्रवार को मीतली के ग्रामीणों का गुस्सा भडक़ गया। उन्होंने बिजली घर पर जाकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ऊर्जा निगम के अफसरों पर लापरवाही और कार्य न करने का आरोप लगाया। ग्रामीण इसकी शिकायत बिजली विभाग से कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाह, ग्राम प्रधान सतीश राणा, संजय शर्मा पूर्व प्रधान, अशोक चौहान, जितेंद्र फौजी, सरजीत प्रधान, ओमपाल मास्टर, हरबीर, उदयवीर, ओमवीर, सतपाल, मनोज ने ऊर्जा निगम से जल्द बिजली सप्लाई कराने की मांग की।
उधर एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि डौला गांव में विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। तीन जगह से तार टूट गए थे। एक किसान ने घंटों तक इसको लेकर विवाद किया। इस कारण तार नहीं जुड पा रहे थे। शनिवार को बिजली के फाल्ट को सही कराया। उसके बाद तीनों गांव में बिजली की व्यवस्था करा दी गई है। पूरी व्यवस्था तीन दिन बाद ही सुचारु हो सकेगी।