फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में हरा-भरा नगर अभियान का शुभारंभ

टीकरी में हरा-भरा नगर अभियान का शुभारंभ

Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में हरा-भरा नगर अभियान का शुभारंभ
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आपकी अपनी समिति ने हरा-भरा नगर अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पांच हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया।

समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने बताया कि समिति द्वारा टीकरी कस्बे में लगभग पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पांच सौ पौधे लगाए। समिति कार्यकर्ता बरसात के मौसम में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर एक पौध लगाएंगे। डॉ. पंकज राठी ने कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति यदि जागरूक नहीं होगा तो वह दिन दूर नहीं, जब मानव जाति के लिए पृथ्वी पर संकट खड़ा हो जाएगा। विकास की अंधी दौड़ में पेड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन उस अनुपात में पौधे नहीं लगाए जा रहे है। एक मानव पूरे दिन में कम से कम साढ़े तीन हजार रुपये का ऑक्सीजन वृक्षों से ग्रहण करता है। आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान है, लेकिन भारतीय संस्कृति आदि अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही है। हमें फिर से वही स्थिति में लाकर अपनी संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी है। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध राठी, पप्पू राठी, प्रदीप राठी, कपिल राठी, डॉ. मोहित राठी, अजीत फौजी, आनंद प्रकाश, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed