{"_id":"5b0dad2b4f1c1bfa6e8b539b","slug":"111527622955-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा
Updated Wed, 30 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में चार घंटे तक मरीज को इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर इलाज न करने एवं महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया। परिजनों की चिकित्सक से तीखी झड़प भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। चिकित्सक ने मरीज का इलाज करने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
निवाड़ा गांव निवासी इरफान पुत्र बुंदू बुखार और डायरिया से पीड़ित था। मंगलवार को इरफान की हालत बिगड़ गई। परिजन सुबह सात बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। भाई गुलफाम ने बताया कि अस्पताल में चार घंटे तक चिकित्सकों ने उसके भाई की सुध नहीं ली। बिना इलाज के मरीज तड़पता रहा। उन्होंने चिकित्सक से हाथ जोड़कर इलाज करने की गुहार भी लगाई। चिकित्सक ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही नरेंद्र मोदी विचार मंच की मंडल उपाध्यक्ष रिहाना खातून अस्पताल में पहुंची। उनकी चिकित्सक से तीखी झड़प हुई। उन्होंने चिकित्सक पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने चिकित्सक से मरीज का इलाज करने के लिए कहा, लेकिन चिकित्सक ने इलाज करने से साफ इंकार कर दिया। इलाज न होने पर परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने डीएम से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।