{"_id":"5b0866264f1c1b946e8b4a5d","slug":"111527277094-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों के साथ मधुर व्यवहार करें डॉक्टर: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों के साथ मधुर व्यवहार करें डॉक्टर: सत्यपाल सिंह
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में लगेगी डायलिसिस यूनिट
बागपत। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की जल्द स्थापना होगी। इसके लिए केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने निरीक्षण किया और सीएमएस को सही जगह का चयन कर यूनिट लगवाने के लिए निर्देशित किया।
डॉ. सत्यपाल के प्रयास से जिला अस्पताल में जल्द डायलिसिस यूनिट की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया सही जगह का चयन कर इसकी स्थापना कराई जाए। डायलिसिस यूनिट की स्थापना होने से जिले की जनता को काफी लाभ मिलेगा। डायलिसिस के लिए जिले की जनता को दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और हरियाणा में जाना पड़ता है। जिसमें लोगों को समय, धन दोनों बर्बाद हो जाते हैं। मरीज को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जिले में यूनिट की स्थापना होने से इससे संबंधित रोगियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी, दवाई कक्षा, एक्स-रे कक्ष, जनरल और महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा सुविधाओं की जांच की। सीएसएस को निर्देशित किया कि चिकित्सक मरीजों के साथ मृदु व्यवहार रखें।