{"_id":"5af0ad034f1c1b6e098b8930","slug":"111525722371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर सोमवार को विद्युत निगम के अफसरों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान के दौरान 89 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, वहीं बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 22 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता संदीप खुशीराज कश्यप ने सोमवार को क्षेत्र के बिनौली, तितरौदा और कैडवा कमला गांव मेेें छापेमारी की। अभियान के दौरान 50 बकाएदारों के कनेक्शन काटकर तीन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई। तितरौदा गांव मेें शिविर लगाकर अवर अभियंता संदीप खुशीराज कश्यप ने लोगों से अपील की कि वे समय पर अपना विद्युत बिल जमा कराकर कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं। एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा के निर्देश पर एसडीओ गोपाल और रितेश्वर बंधु ने टीम के साथ कई बावली, मलकपुर, किरठल, बरवाला आदि गांवों मेें चेकिंग कर 50 हजार की वसूली की और 20 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे।
पावर कारपोरेशन की टीम ने टीकरी कस्बे में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर आठ लोगों को मीटर से पहले कटकर बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ दोघट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस अवसर पर एसडीओ सुधाकर, एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता विकास कुमार, रविंद्र, राजीव, संजय, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
छपरौली थाना क्षेत्र के किरठल गांव में भी बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाएं अभियान मेें 11 लोग मीटर से अलग केबिल डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ छपरौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस अवसर पर एसडीओ रितेशवर बुंध, एसडीओ गोपाल, अवर अभियंता मनोज कुमार, जेई दीपक कुमार, कमलेश कुमार, गुलशन कुमार, शौकेन्द्र, राजीव शर्मा, महिपाल सिंह आदि रहे।
रमाला । किरठल गांव में एसडीओ गोपाल और रितेश्वर बंधु ने टीम के साथ छापेमारी की। तीन ग्रामीणों को दो किलो वाट के कनेक्शन पर एसी चलाते पकड़ा। उनकी पावर वृद्धि की गई है।