{"_id":"5ade30ab4f1c1b5c098b61e4","slug":"111524510891-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया । वहां से वृद्ध को मेरठ रेफर किया।
ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के पास महिलाओं को बचाने में कार खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक साहिबाबाद निवासी मोहन लाल घायल हो गया। घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया । वहीं खट्टा प्रहलादपुर में काट के पुल पर हुई। खेत से लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध ब्रह्म पुत्र नाथू को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया। उसे पिलाना सीएचसी से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। वृद्ध की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बाइक फिसने से युवक घायल हो गया। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल युवक अमरीश ने बताया कि वह जानी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव शामली जा रहा था। चौहल्दा मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिरकर घायल हो गया।