फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुष्कर्म में इमाम को दस साल की सजा

दुष्कर्म में इमाम को दस साल की सजा

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में इमाम को दस साल की सजा
बागपत ।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में एडीजे प्रथम रमेश चंद्र की कोर्ट में अभियुक्त इमाम को 10 साल की सजा सुनाई।

एडीजीसी सुरेंद्र यादव और वादी के अधिवक्ता अशफाक अहमद ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जनवरी 2016 को गांव की मस्जिद का इमाम 15 वर्षीय किशोरी का बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया । बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कर किशोरी का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हुई । इस मामले में किशोरी के पिता ने इमाम रिहान उर्फ तालिब पुत्र नवाब निवासी करवाड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें कई गवाहों की गवाही हुई। इस मामले में शनिवार को एडीजे प्रथम रमेश चंद्र की कोर्ट में सजा पर सुनवाई हुई और अभियुक्त रिहान को धारा 376 में दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई । धारा 379 में दो वर्ष, धारा 411 में दो वर्ष, धारा 342 में छह माह की सजा से दंडित किया। लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3/4 के अंतर्गत सात वर्ष की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed