फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईश्वर का स्मरण करने से मनुष्य का होता है कल्याण

ईश्वर का स्मरण करने से मनुष्य का होता है कल्याण

Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर का स्मरण करने से मनुष्य का होता है कल्याण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैनाचार्य रमेश मुनि ने कहा कि वर्तमान भौतिक युग में जहां व्यक्ति हिंसा, अन्याय, अनीति व अधर्म की गोद मेें बैठा है, उसके लिए महावीर की शिक्षाएं बहुत जरूरी है।

बृहस्पतिवार को स्थानक मंडी में धर्मसभा मेें उन्होंने कहा कि महावीर का युग विषमताओं से भरा युग था, जिसमें धर्म रुढ़ी बनकर रह गया था। जहां जातिवाद का बोलबाला अहंकार भरा था, शुद्ध की छाया भी व्यक्ति सहन नहीं कर सकता था। हिंसा का तांडव हो रहा था। नारी जाति की स्थिति भी खराब थी। ऐसे विषमताओं से भरे समय में महावीर ने जीवन निर्माण के नवीन सूत्र दिए, जहां जातिवाद को कोई स्थान नही था। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म सुनने का अधिकार दिया। नारी जाति को बराबर का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। तभी उसके जीवन का कल्याण हो सकता है। धर्मसभा में जयप्रकाश जैन, सुशील जैन, हेमचंद जैन, गौरव जैन, सुदेश जैन, कामता प्रसाद जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed