फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण दिया

आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण दिया

Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण दिया
आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बाल विकास परियोजना बिनौली पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कमजोर शिशुओ की देखभाल के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बुकलेट और चार्ट के माध्यम से शिशु रक्षा के तरीके बताए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष बाला ने कार्यकर्ताओं को कंगारू मदर बुकलेट दी। इसके माध्यम से कमजोर शिशुओं की देखभाल के तौर तरीके और पद्धति के बारे में समझाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश शर्मा ने आंगनबाड़ियों से पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रवीण कुमार ने भी जरूरी टिप्स दिए तथा बुकलेट और पोस्टर चार्ट वितरित किए। कार्यक्रम में 10 फरवरी को होने वाले कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि नाशक गोली सेवन कराने में सहयोग का आह्वान किया गया। इसके साथ ही कहा गया कि सभी गांवों को कुपोषण मुक्त करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत मुलसम, निरपुड़ा, गांगनौली, बिनौली के गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में साधना, बबली, योगिता, मुकेश, सुदेश, कुसुम, कविता, बीना, अनीता, सुषमा, ममता, कोमल, सुमन, मोहिनी, मधु आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed