{"_id":"5a70ce8b4f1c1b805a8b7079","slug":"111517342347-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने किया बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने किया बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मानदेय समेत छह मांगों को लेकर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ने बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन का बहिष्कार किया। उन्होंने डीएम और डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के सदस्य जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा बिना कारण के सरकार ने मानदेय बंद कर दिया है। इससे शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा छह फरवरी को होने वाली परीक्षा को पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। केवल शिक्षण कार्य को छोड़कर और कोई कार्य नहीं करेंगे। शिक्षकों ने बताया हमारा शोषण किया जा रहा है। बिना कारण के मानदेय रोक दिया। परीक्षा का पारिश्रमिक भी नहीं दिया जाता है और नहीं ही बढ़ाया गया। सरकारी योजनाओं में भेदभाव पूर्ण आचरण अपनाया जाता है, इसलिए परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय लिया। उन्होंने मानदेय सहित छह मांगों को लेकर डीएम और डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इसमें ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, अशोक बंधु, तनवीर, शक्ति सिंह, धीरज कुमार वर्मा, गौरव कुमार, अरुण कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, अंकुर, त्यागी, स्वराज पाल दूहुण, कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, गौरव आदि रहे।