{"_id":"5a25a2c54f1c1bc1678bfb71","slug":"111512415941-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्टों पर शौचालय निर्माण के लिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-भट्टों पर शौचालय निर्माण के लिए नोटिस
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों के लिए शौचालय निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने सभी भट्ठा स्वामियों को नोटिस जारी कर शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। निर्माण पूरा करने पर उपभोग प्रमाण पत्र डीपीआरओ को उपलब्ध कराना होगा। निर्देश दिए मजदूरों के खुले में शौच जाने की शिकायत मिली तो भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई होगी।
जिला बागपत में करीब 600 ईंट भट्ठे हैं, इन पर हजारों की संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। इनके लिए शौचालय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सभी भट्ठा मालिकों को नोटिस जारी किया। निर्देश दिए कोई भी मजदूर खुले में शौच करने के लिए नहीं जाएगा। इसके लिए भट्ठों पर ही शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी। जिस भी भट्ठे पर शौचालय बन जाएगा, इसकी जानकारी अफसरों को दी जाएगी। इसके अलावा उपभोग प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे। चेतावनी दी आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। अफसरों से इसकी जांच कराई जाएगी। कहीं भी मजदूर खुले में शौच जाता मिलेगा, संबंधित भट्ठा मालिक के खिलाफ ही कार्रवाई होगी।