{"_id":"5a0b44d84f1c1bce408b6ba8","slug":"111510687960-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस प्रत्याशी वकील अहमद ने समर्थकों के साथ शहर में प्रचार किया। मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही शहर को तरक्की के नया आयाम दे सकती है। आम जन को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने शहर के वार्ड संख्या तीन, सात और 17 में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव अनिल देव त्यागी, दीपक शर्मा, आलोक शर्मा, डॉ हाशिम, मा. अब्दुल हकीम मौजूद रहे। उधर, प्रत्याशी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
अन्नु जैन को जीप का चुनाव चिह्न
बागपत। पालिकाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अनुज जैन उर्फ अन्नु भाई को जीप का चुनाव निशान मिला है। उन्होंने चुनाव चिह्न मिलने के बाद मतदाताओं के बीच पहुंचकर प्रचार अभियान चलाया। मतदाताओं से कहा कि वह शहर के विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देशराज मोहल्ला, सोनीपत बस स्टैंड, कश्यप कॉलोनी, माता कॉलोनी, मुगलपुरा में प्रचार अभियान चलाया गया। अन्नु के समर्थन में महिलाओं की दो टीमों ने भी शहर में घूमकर वोट मांगे।
अब्दुल वाहिद को चुनाव चिह्न मिला रिक्शा
बागपत। पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वाहिद को चुनाव चिह्न रिक्शा मिला है। अब्दुल वाहिद ने शहर के कुरैशियान मोहल्ले में समर्थकों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी की। उन्होंने कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर वह चुनाव लड़ेंगे। जनता ने उन्हें चुना तो वह शहर में तरक्की कराएंगे। शहर के चौहानान, गड़रियान, गुजरान मोहल्ले के अलावा केतीपुरा, व्यापारियान में प्रचार किया। इस दौरान इरशाद, जाहिद फौजी, सैराजुद्दीन, हाजी सलीम एडवोकेट, कोहिनूर, मेहरबान, अकबर राजपूत आदि मौजूद रहे।