{"_id":"5a09f46d4f1c1b74698bb6f1","slug":"111510601837-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी का बोरिंग जमीन में धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी का बोरिंग जमीन में धंसा
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में टंकी का बोरिंग ठीक करते समय जमीन में धंस गया। इसके चपेट में आने से मिस्त्री और मजदूर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज कराया । इस कारण टंकी के पानी की आपूर्ति कई दिन ठप रहेगी। इसके लिए पंचायत टैंकरों से पानी की सप्लाई करेगी।
कस्बा में टंकी के बोरिंग में पिछले दिनों से परेशानी आ रही है। पानी बहुत कम निकलता था। नगर पंचायत के मिस्त्री तनु, मजदूर विशाल के साथ मिलकर सोमवार सुबह बोरिंग ठीक करने लगा। इसी दौरान बोरिंग जमीन में धंस गया। उसकी चपेट में आने से मिस्त्री और मजदूर दोनों घायल हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर नगरवासी एकत्र हो गए। लोगों ने उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। नगर पंचायत के वशिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि बोरिंग ठीक होने में एक सप्ताह लग सकता है। तब तक टंकी से पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। नगर में टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई होगी।