{"_id":"59ac5df04f1c1bf0278b5020","slug":"111504468464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा क्षेत्र में जलभराव से बीमारी फैलनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा क्षेत्र में जलभराव से बीमारी फैलनी शुरू
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगामा क्षेत्र में जलभराव से बीमारी फैलनी शुरू
दोघट/ दाहा (बागपत) । चौगामा क्षेत्र में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। बीमारी फैलनी शुरू हो गई। पिछले दो दिन में क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने एवं गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।
दो दिन तक तेज बारिश के कारण दोघट, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, पलड़ी, कान्हड़, पुसार, धनौरा, मांगरौली, गढ़ी कांगरान, बेगमाबाद गढ़ी, तवेला गढ़ी, आजमपुर मुलसम गांवों में गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन बाद भी गांवों में बारिश का पानी गलियों में भरा है। कस्बा दोघट में तीन पूर्व चेयरमैनों के मकानों के आसपास पानी जमा है। दाहा गांव में पट्टी भौंरा स्थिति सबसे ज्यादा विकट समस्या है। मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा है। भड़ल में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के आसपास पानी जमा है। निरपुड़ा में भी मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र के तमाम गांवों में जलभराव की समस्या बनी है। लोगों को बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गलियों में बारिश का पानी जमा होने से मच्छर पैदा हो गए हैं और बीमारी फैलने लगी है। पिछले दो दिन में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और दिन प्रतिदिन मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों, निजी चिकित्सकों के यहां बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। क्षेत्रवासी पप्पन राणा, मास्टर महेंद्र सिंह, धर्मपाल, रण सिंह पंवार, दिनेश, बिजेंद्र आदि ने बताया क्षेत्र में तालाबों में अतिक्रमण होने के कारण गांवों में जलभराव की समस्या पैदा हुई।