{"_id":"599c89064f1c1bb8218b46ad","slug":"111503430918-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी में धूम मचाएगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी में धूम मचाएगी बेटियां
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी की चार महिला कबड्डी खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी का कस्बे में स्वागत किया।
टीकरी निवासी मोनिका, निकिता, मीनाक्षी और प्रियंका का प्रो कबड्डी के लिए चयन होने पर कस्बावासियों ने खुशी मनाई। निकिता राठी के कबड्डी कोच मदन पाल ने बताया अगले माह लखनऊ में प्रो कबड्डी टीम में उक्त खिलाड़ी खेलने पहुंचेंगी। इससे पूर्व अभी हाल में तमिलनाडु में चली 6 से 9 अगस्त तक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में निकिता राठी की टीम तीसरे स्थान पर रही और सरधना में हुई स्टेट चैंपियनशिप में भी टीम दूसरे स्थान पर रही। मंगलवार को कसबे में टीम की मुख्य खिलाड़ी निकिता राठी का स्वागत किया। इस मौके पर सत्यवीर राठी, दिनेश कुमार राठी, रामकुमार राठी, रविंद्र राठी, अशोक कुमार, विनोद कुमार, सोनू मौजूद रहे।