{"_id":"5952ae694f1c1ba44f8b4796","slug":"111498590825-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती करें किसान: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती करें किसान: सीडीओ
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज को एक नई दिशा दिखाई। उनके जन्म शताब्दी दिवस पर ही अंत्योदय मेले का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कृषक पद्धति अपनाकर आधुनिक खेती करें।
खंड विकास कार्यालय परिसर में अंत्योदय मेले में मुख्य अतिथि सीडीओ ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार के रूप में समाज के लिए कार्य किया। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत द्वारा पश्चिमी धर्म निरपेक्षता और पश्चिमी लोकतंत्र का आंख बंद कर समर्थन का विरोध किया। उन्होंने कहा किसान वैज्ञानिक सलाह और मिट्टी की जांच के बाद ही फसल की बुआई करें। किसानों के लिए कृृषि विभाग द्वारा बीज, खाद एवं कृृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान अपना पंजीकरण कराएं और सब्सिडी का फायदा लें। पशुपालन विभाग खुरपका, मुंहपका से बचाव के लिए पशु टीकाकरण कर रहा हैं। बरसात के मौसम में गला घोंटू बीमारी का प्रकोप होता है। इसमें उप कृृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संतराम, कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।
दूसरी तरफ पहले ही दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी बारिश की भेंट चढ़ गया। इस कारण मेले में किसानों की संख्या कम रही। बारिश के कारण स्टॉल पर रखा सामान भी विभागों ने कर्मचारियों ने समेट लिया।