{"_id":"594acfb24f1c1b290c8b45f0","slug":"111498075058-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइलाज हुई नगर की जाम की स्थिती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइलाज हुई नगर की जाम की स्थिती
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में अतिक्रमण के चलते लोगों को जाम की स्थिति का सामान करना पड़ रहा है। दिल्ली रोड चौराहे से नगर में घुसते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। मगर पुलिस प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। बुधवार को भी लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।
नगर में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति नयी नहीं है। यहां के लोग सालों से जाम की स्थिति झेल रहे हैं। दिल्ली बस स्टैंड पर अनियंत्रित खड़ी बसों के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग भी जाम की चपेट में रहता है। जब दिल्ली बस स्टैंड चौराहे से नगर की ओर चलते हैं तो मुख्य शिकायत केंद्र, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, भगवान महावीर मार्ग, खल मंडी पर जाम लगा रहता है। बुधवार को भी मुख्य शिकायत केन्द्र व खत्री गढ़ी के सामने व खल मंडी के सामने घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी भी वहां पर नहीं दिखाई पड़ा। इस संबंध में सीओ कर्मवीर सिंह बताया कि नगरपालिका परिषद के अधिकारियों से मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात करेंगे।