{"_id":"65d51db457ab91cf13038814","slug":"11-members-were-involved-in-the-gang-selling-fake-papers-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106964-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्जी पेपर बेचने वाले गिरोह में शामिल थे 11 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्जी पेपर बेचने वाले गिरोह में शामिल थे 11 सदस्य
विज्ञापन
बागपत। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दिल्ली रोड पर अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह में 11 सदस्य शामिल रहे, जिसमे चार सदस्यों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने सात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने मोनू उर्फ मनीष निवासी कुर्डी, राजन नवासी हिलवाड़ी, राजेश गौतम निवासी जौनपुर, कार्तिक निवासी गोकलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर फर्जी पेपर, फर्जी आईडी समेत अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने साथियों के नाम बताए। उनके साथ पेपर बेचने में सौरभ भारद्वाज, अंकुर कश्यप, सुमित पांचाल, मोहित पांचाल निवासी उत्तरांचल कालोनी थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद, नितिन निवासी हेवा मीरपुर, विकास निवासी हिलवाड़ी और आशीष कुमार शामिल रहे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अन्य आरोपियों के फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए।
फ्री में फर्जी पेपर देकर बना लिए गिरोह के सदस्य
बागपत। पकड़े गए गिरोह में कई अभ्यर्थी भी शामिल हों गए। बताया कि पकड़े गए आरोपियों के गिरोह का सरगना राहुल पटेल है। जिसने कई अभ्यर्थियों को फ्री में फर्जी पेपर देकर अपने गिरोह का सदस्य बना लिया था। बताया कि तीन लाख रुपये में फर्जी पेपर का सौदा हुआ था। संवाद