फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10th pass youth found doing fetal gender test in beauty parlor

Baghpat News: ब्यूटी पार्लर में दसवीं पास युवक करता मिला भ्रूण लिंग जांच

Mon, 01 Apr 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
10th pass youth found doing fetal gender test in beauty parlor
बागपत। नगर के चमरावल रोड पर ब्यूटी पार्लर में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा था, जिसमें दसवीं पास युवक गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच करता था। हरियाणा व बागपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर युवक के साथ बिचौलिया महिला को पकड़ लिया। उनके पास से भ्रूण लिंग जांच के लिए भेजी गई महिला से लिए गए 15 हजार रुपये बरामद किए गए। इसमें मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि चमरावल रोड पर ट्रेंडज के नाम से ब्यूटी पार्लर व बुटीक चलाया जा रहा था। जहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को लैपटॉप से जोड़कर रखा गया था और भ्रूण लिंग जांच की जाती थी। इसकी सूचना मिलने पर हरियाणा के सोनीपत जिले के पीसीपीएनडीटी के नोडल डाॅ. सुमित कौशिक, डाॅ. जितेंद्र, डाॅ. दीपक यहां पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद सोनीपत की एक गर्भवती महिला को वहां भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए भेजा। जहां बाघू गांव की महिला मुनेश ने पहले बातचीत की और 15 हजार रुपये में अल्ट्रासाउंड करने की बात तय हुई। वहां 15 हजार रुपये देने के बाद ही बाघू गांव के फरमान नाम के युवक ने महिला का अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान सेंटर का पंजीकरण का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला और वहां चिकित्सक भी नहीं मिला। इसके बाद मशीन और सेंटर को सील कर दिया गया। आरोपी युवक फरमान व महिला मुनेश से 15 हजार रुपये बरामद हुए। उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

सेंटर पर महिलाओं को लेकर आती थी महिला एजेंट
एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सेंटर पर युवक फरमान की एक महिला एजेंट अन्य महिलाओं लेकर आती थी। महिला गांव में आया का काम करती है। वह गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनका अल्ट्रासाउंड फरमान के सेंटर पर कराती थी। इसके लिए फरमान उस एजेंट को अल्ट्रासाउंड से मिलने वाली राशि में कुछ हिस्सा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed