फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम-सीडीओ को बिना बताए सुपोषित गांवों की सूची निदेशालय का भेजी

डीएम-सीडीओ को बिना बताए सुपोषित गांवों की सूची निदेशालय का भेजी

Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
डीएम-सीडीओ को बिना बताए सुपोषित गांवों की सूची निदेशालय का भेजी
बागपत। गांवों को कुपोषण से मुक्ति के लिए सुपोषित गांव के चयन हेतु मानक निर्धारित किए गए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने डीएम और सीडीओ को बिना कुछ बताए 31 गांवों की सूची को निदेशालय को भेज दी गई है। सीडीओ ने समीक्षा करते हुए डीपीओ को नोटिस जारी कर मानक और गांवों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

शासन ने कुपोषण में कमी लाने के लिए सुपोषित गांवों का चयन करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए मानक निर्धारित किए थे। डीपीओ ने गांव का चयन तो किया, लेकिन न तो डीएम को इसकी जानकारी दी और न ही सीडीओ को। उनकी जानकारी के बिना ही सूची निदेशालय को भेज दी है। सीडीओ पीसी जायसवाल को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत डीपीओ को नोटिस जारी किया। इस कार्य को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का परीक्षण करने के बाद पता चला कि सुपोषित गांवों के चयन के आधार का कोई अभिलेखी साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। महानिदेशक राज्य पोषण मिशन ने पत्र मंडलायुक्त एवं डीएम को संबोधित किया है, लेकिन उनके संज्ञान में डाले बिना ही अपने स्तर से सुपोषित गांवों का चयन कर सूची निदेशालय को भेज दी गई है जो बहुत ही आपत्तिजनक एवं खेदजनक है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने डीपीओ को निर्देशित किया कि सुपोषित गांवों का चयन किस आधार पर किया गया है। परियोजनावार चयन के आधार के मानक को जल्द कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---------------
चयनित किए गए सुपोषित गांव
आदर्श नंगला, ककड़ीपुर, शेरपुर, काकोर कलां, हलालपुर, सोंटी, गल्हैता, तितरौदा, फजलपुर, सांकल पुट्ठी, मेवला, मवीखुर्द, सिखैड़ा, दौलतपुर, ओगटी सौदपुर, ब्राह्मण पुट्ठी, गौरीपुर हबीबपुर, पाली, फैजुल्लापुर, बाघू, सिंगौली तगा, निरोजपुर एम्मा, नंगला बहलोलपुर, डूंडाहेड़ा, मेहरामपुर, भेड़ापुर, जागोस, रुस्तमपुर, किशनपुर, बाम मौजूद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed