{"_id":"5ca264bcbdec2209dc70d48f","slug":"101554146492-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर से पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर से पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
गायत्री रायफल क्लब परिसर में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बुलंदशहर में हुई प्रथम चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ कोच फारूख अली और कपिल शर्मा ने किया। कपिल शर्मा ने बताया कि 28 से 31 मार्च तक बुलंदशहर में प्रथम चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें क्लब के शूटर लविश ने चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अविष्कार तोमर ने सीनियर वर्ग मेें स्वर्ण पदक, अभिनव मुदगल ने कांस्य पदक, टीम स्पर्धा में सन्नी तोमर, हर्ष मलिक, रितिक ने सिल्वर पदक जीतकर जनपद में रेंज का नाम रोशन किया। स्वागतकर्ताओं में रजनीश, इशू, आकाश, संदीप दांगी, अरमान, अनुज पंवार, अश्वनी, आदित्य पंवार आदि रहे।
दौड़ प्रतियोगिता कल
बिनौली (बागपत)।
फजलपुर सुंदरनगर गांव में तीन अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के आयोजक नीरज राजपूत ने बताया कि जूनियर व सीनियर वर्ग में 100 मीटर से लेकर 1600 मीटर तक कि दौड़ स्पर्धाएं होंगी। जूनियर वर्ग के धावक आयु प्रमाण पत्र साथ लाएं।