फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रशासन ने बड़ौत क्षेत्र में होर्डिग और बैनर उतारे

प्रशासन ने बड़ौत क्षेत्र में होर्डिग और बैनर उतारे

Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बड़ौत क्षेत्र में होर्डिग और बैनर उतारे
बागपत/दाहा/दोघट। आचार संहिता के लागू होते ही जिले से राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर और पंप लेट को प्रशासन द्वारा हटवाया जा रहा है। सोमवार को नायब तहसीलदार बड़ौत नसीम अहमद के नेतृत्व में टीम में कस्बा दोघट, टीकरी के अलावा पुसार, दाहा, भड़ल, बामनौली आदि गांवो के बस स्टैंडों तथा सरकारी भवनों आदि स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के पोस्टरों, होर्डिंग को उतरवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि चुनाव आचार संहिता को देख ऐसे सभी सामग्री को हटवाया जा रहा है जो चुनाव प्रभावित करते हो। इस मौके पर एसआई भगवत सिंह, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, सहेंद्र, नगर पंचायत टीकरी वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव से एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा सरकार की योजनाओं के होर्डिंग को हटवाया। सरकारी भवन और सार्वजनिक स्थलों पर लगे बोर्ड हटाए। दाहा क्षेत्र के गांवों से ग्राम सचिव, लेखपाल और अन्य कर्मचारियों ने आचार संहिता का पालन करते हुए होर्डिंग, पोस्टरों को हटवाया।
विज्ञापन

बड़ौत। चुनाव आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने नगर और क्षेत्र में लगे विभिन्न पार्टियों के होर्डिंग और बैनरों को उतारना शुरू किया। एसडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे तहसील क्षेत्र में किसी भ्ीा पार्टी के होर्डिग व बैनरों को हटाएं, इसको लेकर पूरी रात्रि कर्मचारी होर्डिग हटाने में लगे रहे, सोमवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने गुराना रोड, बड़का रोड, गंधी रोड, रेलवे रोड व अन्य मार्गों पर विभिन्न पार्टियों के बैनरों को उतारा। एसडीएम ने सभी पार्टी को निर्देशित किया कि वे प्रचार सामान न लगाएं, यदि किसी ने बिना अनुमति के प्रचार सामान लगाया तो उस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed