फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहनाई की गूंज में हुए फेरे और मौलवी ने पढ़ाया निकाह

शहनाई की गूंज में हुए फेरे और मौलवी ने पढ़ाया निकाह

Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहनाई की गूंज में हुए फेरे और मौलवी ने पढ़ाया निकाह
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 107 जोड़ों की शादी कराई गई। एक कतार में जहां पंडितों ने फेरे कराए, वहीं दूसरी ओर मौलाना ने निकाह कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह पत्नी अल्का तोमर रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ौत रोड स्थित बसंत गार्डन में खुशनुमा माहौल के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादियां कराई। योजना के लिए 131 लोगों ने पंजीकरण किया, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से 24 जोड़े विवाह स्थल पर नहीं पहुंच सकें। उपस्थित 61 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से और 46 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह कराया। एक तरफ मौलवी निकाह और दुआ कराई तो दूसरी तरफ पंडित मंत्रोच्चार के बीच जयमाला और फेरों की रस्म अदा कराई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वर-वधू ने जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वायदा किया। अलका तोमर ने कहा कि सरकार की यह सराहनीय कार्य है। गरीबों को बेटी की शादी करने में आसानी होती है, वहीं सामाजिक समरसता बढ़ती है। दो समाज एक मंच पर आकर शादियां करती है इससे भाईचारे का संदेश जाता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को योजना से बड़ा लाभ मिला है। यह सामूहिक विवाह समाज को जोड़ने वाला कार्य है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने व्यवस्था का जायजा लिया। सीडीओ पीसी जायसवाल की देखरेख में विवाह कार्य संपंन हुए। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, ओसी अरविंद कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, डीडीओ हूब लाल, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीपीओ वीना बजाज, पीओ रजनी पुंडीर, दिव्यांगजन अधिकारी तूलिका शर्मा, दीपाजंलि, केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र धामा, परवेंद्र धामा, वीरेंद्र प्रधान और सभी बीडीओ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बेटी के खाते में जाएंगे 35 हजार
बागपत। सामूहिक विवाह योजना में युवती के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि खोते में दी जाएगी। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया। इसमें बर्तन, टंकी, बाल्टी, परांत, चार प्लेट, चार गिलास, चार चम्मच, कटोरी, एक लोटा, एक फराई फेन, एक भिगौना, एक कुकर, एक चमचा, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया, कपड़े दिए गए।

नव दंपती को दिए उपहार
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह में अलका तोमर की ओर से प्रत्येक जोड़े को एक पेंट शर्ट एक साड़ी भेंट की गई। जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा की ओर से एक दीवार घड़ी दी है।

नव दंपतियों की शादियों के साक्षी बने अधिकारी और हजारों लोग
बागपत। बागपत शहर के ईदगाह निवासी महताब ने कहा कि यह शादी यादगार रहेगी, क्योंकि उसकी शादी का गवाह अधिकारियों से लेकर विभिन्न समाज के लोग रहे है। इस शादी से वह खुश है।
मुजफ्फरनगर निवासी नसीम ने कहा कि तिलपनी निवासी दिलशादी से उसकी शादी हो रही है। वह इस शादी से खुश हैं। समाज को एक सूत्र में बांधने वाली शादी की है।
बागपत जनपद के सूप गांव निवासी सचिन ने कहा कि उसकी शादी जौहड़ी निवासी संगीता से हो रही है। अधिकारियों की देखरेख में शादी हुई, इससे वह खुश है। हजारों लोग और अधिकारी उनकी शादी के साक्षी बने है।
बड़ौत निवासी सागर शर्मा की शादी गल्हैता निवासी मीनाक्षी के साथ हुई है। शादी जिंदगीभर के लिए यादगार बन गई है। सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। गरीबों को बेटी की शादी करने में परेशानी नहीं होगी।

दो सगे भाइयों की शादी सगी बहनों से हुई
सामूहिक विवाह योजना में दो सगे भाइयों की शादी जोनमाना की सगी बहनों के साथ हुई है। अधिकारियों ने इस परिवार की सराहना की है। मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर गांव निवासी सगे भाई संजीव कुमार और कुलदीप कुमार ने मैकेनिक है। उनका रिश्ता जोनमाना में तय हुआ है। सामूहिक रूप से विवाह हुआ है। इस तरह शादी होगी कभी सोचा भी नहीं था। सरकार ने की योजना का दोनो भाई भी हिस्सा बने है। यह योजना सबसे अच्छी है।


नव दंपती को बांटे पौधे
इस बार नवविवाहिता को सामान के साथ एक पौधा भी उपहार में दिया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने नवदंपती को पौधा वितरित किया। उन्होंने अपील की पौधे को संरक्षित करें। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा, जिससे सभी को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed