फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पूतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पूतला फूंका

Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पूतला फूंका
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता संासद कार्यालय पत्थर मंडी में एकत्र हुए और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतीक पुतले का दहन किया। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता पत्थर मंडी में एकत्र हुए। उनका कहना था कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा सीबीआई अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उनके गैर लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल के पुलिस कमिश्नर के यहां धरने पर बैठने व गलत तरीके से उनका साथ देने पर अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने शारदा चिट फंड की दोषी ममता बनर्जी के प्रतीक पुतले को लेकर नारेबाजी की और उसका पुतला दहन किया। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, आशीष कुमार, प्रभात स्वामी, राज गोपाल कश्यप, बेगराज, राकेश विश्वकर्मा, अश्वनी गहलौत, ललित आर्य, जयकुमार, ब्रजपाल, सेवकराम, रोबिन, ललित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed