{"_id":"5c437f0fbdec220a742d9dd7","slug":"101547927311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनमाना में विजेताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनमाना में विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 मेें शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजीव दांगी, एसएमसी अध्यक्ष समुंदर ने किया। इस अवसर पर राजीव दांगी ने बताया कि प्रमुख सचिव आराधना, डीएम ऋषिरेंद्र, सीडीओ पीसी जायसवाल व बीएसए राजीव रंजन के निर्देशन पर कार्यक्रम आयोजित किया, इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों में नितिन, सागर, लक्ष्य व आयुष ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मेें दमदार प्रदर्शन का गांव का नाम जनपद में रोशन किया है। विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें रीमा, रितेश, अंजु, सत्यवीर, श्योराज, कुसुम, बबीता, ओमकली, आशीष, देवेंद्र आदि रहे।
25 व 26 को टेनिस बॉल व क्रिकेट ट्रायल
बड़ौत (बागपत)। मदर टेरेसा एकेडमी में 25 व 26 जनवरी को जिला स्तरीय टेनिस बॉल, क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 जनवरी को बाराबंकी में होने वाले उप्र स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह जानकारी डायरेक्टर सविता राणा व रूपेश राणा ने दी।
विज्ञापन
25 व 26 को टेनिस बॉल व क्रिकेट ट्रायल
बड़ौत (बागपत)। मदर टेरेसा एकेडमी में 25 व 26 जनवरी को जिला स्तरीय टेनिस बॉल, क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 जनवरी को बाराबंकी में होने वाले उप्र स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह जानकारी डायरेक्टर सविता राणा व रूपेश राणा ने दी।
विज्ञापन