{"_id":"5c17fca8bdec2256e517e10f","slug":"101545075880-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने लोगों को यातायात के नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने लोगों को यातायात के नियमों की दी जानकारी
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकांत नाथन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि हमें यातायात के नियम का पालन करना चाहिए। स्कूटर और मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठकर न चलाए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। पायदान टूल बाक्स व छत पर सवारी न बैठाए। स्कूटर और मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और नशे की हालत में वाहन न चलाये। बाद में कर्नल एएन माथुर ने हरी झंडी दिखाकर कैडेटों की रैली को रवाना किया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से वापिस वीर स्मारक इंटर कॉलेज में स्थित कैडेट परिसर में पहुंचे। इस मौके पर सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायाब गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरूजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राज कुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह शामिल रहे।