फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वच्छता के महत्व को समझें विद्यार्थी : एसडीएम

स्वच्छता के महत्व को समझें विद्यार्थी : एसडीएम

Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के महत्व को समझें विद्यार्थी  : एसडीएम
अमीनगर सराय (बागपत)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एसडीएम विवेक कुमार यादव ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं स्वच्छता के महत्व को समझें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

शीलचंद इंटर कॉलेज में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसडीएम विवेक कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रहने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव आता है। स्वच्छता से पर्यावरण में शुद्धता आती है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भी संक्षिप्त बातें बर्ताइं। विद्यालय में हुई स्वच्छता संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा और सेक्शन से प्रथम आए छात्र-छात्राओं को एसडीएम और नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने पुरस्कृत किया। जनता हायर सेकेंडरी पुठड़, वेदांतिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। शीलचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बेगराज चौहान, श्रीपाल वर्मा, डॉ. जग्गनाथ पांडेय, मनोज कौशिक, प्रमोद बिश्नोई, राकेश द्विवेदी, नवीन गुप्ता, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं
दोघट। कस्बे में वार्ड नंबर एक और दो में स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के संबंध में जन सहभागिता व जागरूकता फैलाने पर विचार किया। इस मौके पर सभा छरभरी उर्फ घरभरी, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed