फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आईपीएस के आकाश ने ताइक्वांडों में जीता गोल्ड

आईपीएस के आकाश ने ताइक्वांडों में जीता गोल्ड

Fri, 07 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस के आकाश ने ताइक्वांडों में जीता गोल्ड
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा के छात्र आकाश शर्मा ने नेपाल में हुई इंडो नेपाल गेम्स में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीत स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रों को सम्मानित किया। प्रबंधक अजय चौधरी ने अन्य छात्रों को प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने बताया कि नेपाल में 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक इंडो नेपाल गेम्स प्रतियोगिता हुई। इसमें आकाश शर्मा ने अंडर-14 में ताइक्वांडो में भाग लिया। इसमें छात्र आकाश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। स्कूल पहुंचने पर शिक्षक और छात्रों ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। छात्रों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। हेड मिस्टे्रस रंजन त्यागी, एक्टिविटी इंचार्ज आराधना मिश्रा, दीपक तोमर, अरुण शर्मा, वरुण शर्मा, मोहम्मद साजिद खान, विनय सहरावत का सहयोग रहा।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ सूरज ने जीती
बागपत। द्रोण पब्लिक स्कूल, शेरपुर लुहारा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद पाल ने दीप जलाकर किया। पहले दिन विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। सुनील खोखर ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में दारा सिंह हाउस की टीम प्रथम और पीटी उषा हाउस की टीम द्वितीय रही। जबकि जूनियर वर्ग में मेजर ध्यानचंद हाउस की टीम प्रथम और सैयद किरमानी हाउस की टीम द्वितीय रहा। बालक वर्ग की 150 मीटर दौड़ में बादल मलिक प्रथम और सुमित द्वितीय रहा। जबकि 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम और देव मलिक द्वितीय रहा। इसके आयोजन में पवन कुमार, निकिता मलिक, सरिता शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed