{"_id":"5c058ad8bdec2241742bd84d","slug":"101543867096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी में बीएसएफ के जवान का अंमित संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालैनी में बीएसएफ के जवान का अंमित संस्कार
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। राजस्थान के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में बालैनी गांव के बीएसएफ के हवलदार की मौत हो गई थी। सोमवार को जवान का शव गांव पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया।
बालैनी निवासी 48 वर्षीय सुशील यादव पुत्र मूलचंद यादव वर्ष 1990 में बीएसएफ में भर्ती हुआ। अब वह बीएसएफ में हवलदार के पद पर राजस्थान के रायगढ़ में तैनात थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक द्वारा वापस अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को दोपहर के समय हवलदार सुशील का शव बालैनी गांव में पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से हवलदार सुशील को अंतिम विदाई दी।