{"_id":"5c058901bdec22417217df36","slug":"101543866625-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिव्यांगों को मिलेगा विशिष्ट स्वावलंबन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिव्यांगों को मिलेगा विशिष्ट स्वावलंबन कार्ड
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिव्यांगों के लिए अब विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र यानि स्वावलंबन कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहचान पत्र के माध्यम से ही सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से डाटाबेस का फर्जीवाड़ा भी खत्म होगा। पुराना कार्ड खो जाने पर स्वावलंबन वेबसाइट पर ही आवेदन किया जाएगा।
ऐसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं है, वह अब वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें एक पंजीयन क्रमांक मिलेगा, इसके आधार पर वह प्रमाणपत्र की प्रगति देख सकेंगे। पुराना कार्ड खो जाने या यूआईडी कार्ड खो जाने के लिए आवेदन भी स्वावलंबन कार्ड की वेबसाइट पर ही करेंगे। प्रमाणपत्र के लिए सीएमओ ही पोर्टल पर पूरा विवरण अपलोड करेंगे। इसी पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत होगा। पोर्टल पत्र पर पहचानपत्र के लिए आवेदन होगा और इसी के आधार पर पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिला स्तर पर तीन सदस्यीय समिति बनेगी। डीएम, सीएमओ और जिला दिव्यांगजन अधिकारी समिति में रहेंगे और कार्य को पूरा कराएंगे।