{"_id":"5bbbb26f867a5528740bcd27","slug":"101539027567-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में विंडसर स्पोट्र्स कांप्लेक्स के खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में विंडसर स्पोट्र्स कांप्लेक्स के खिलाड़ियों का जलवा
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
अमृतसर पंजाब मेें हुए यूथ गेम्स में मदर टेरेसा एकेडमी मेें संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के खिलाड़ियों का जलवा रहा। खिलाड़ियों ने गेम्स मेें बेहतरीन प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब जीता। सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन से विजेता खिलाड़ियों को डीजे की धुन पर कांप्लेक्स तक लाया गया। यहां विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टेरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशका सविता राणा के नेतृत्व में कबड्डी व कुश्ती खिलाड़ियों ने अमृतसर पंजाब में स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 से 7 अक्टूबर तक चले यूथ गेम्स मेें उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालक अंकित पंवार ने बताया कि यूथ गेम्स मेें कांप्लेक्स की कबड्डी टीम ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की टीमों को हराकर सेमीफाइनल मेें प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने हरियाणा की टीम को फाइनल प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना पंजाब के साथ हुआ। जहां पर संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम 17-15 के अंतर से हार गई और यूथ गेम्स की उपविजेता बनी। इसके अलावा कुश्ती गेम्स में कांप्लेक्स के दीपांशु ने 57 किग्रा भार वर्ग में अच्छी कुश्ती दिख सिल्वर पदक जीता। सोमवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों में विनीत पंवार, हर्षित तोमर, सिवांकी तोमर, अनंत तोमर, ऋतिक, आर्यन तोमर, नितिन तोमर, यश तोमर, रुस्तम तोमर, आर्यन राठी, अंशुल शर्मा, अनुज का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीजे की धुन पर स्वागत किया और विजेता टीम को खुली जीप में कांप्लेक्स में लाया गया। जहां पर डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशका सविता राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर कोच दीपक हरियाणा, निशांत, मनीष, प्रधानाचार्या नरगिस, अनुज, राहुल, विकास, अनिता, मोनिका आदि रहे।
खिलाड़ियों का ग्रोवेल स्कूल में सम्मान
बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में भी सोमवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने बताया कि मेरठ के द आर्यन्स स्कूल में सीबीएसई ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें स्कूल की टीम ने अंडर-17 बालिका वर्ग में पहली बार भाग लेने वाली टीम ने प्रज्ञान स्कूल नोएडा, इंडस वैली नोएडा, द अध्ययन मेरठ की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक झटक कर स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता बालिकाओं में अनुशा राठी, योशाना, छवि, राची को डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल व कोच गीता राठी ने सम्मानित किया। इसमें उर्वशी, रिया, पूर्वा, भारगवी, रूपांशी, सुहानी, शगुन, आस्था, तान्या, मानसी, टिया, वंशिका, खुशी, प्रिया, मधु, ज्योति, प्रियांशी, रिया आदि रहे।