{"_id":"5babe186867a557eb0418ae1","slug":"101537991046-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मीटर्स विभाग कार्यालय पर अधिशासी अभियंता ने औचक निरीक्षण किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कार्यालय पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को घर-घर मीटर लगाने के कार्य मेें सहयोग करने के लिए जागरूक करें।
अधिशासी अभियंता मीटर्स वीके राजपूत ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित मीटर्स विभाग की परीक्षण शाला में औचक निरीक्षण किया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कार्यालय परिसर मेें गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को कार्यालय साफ सुथरा रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की। बाद में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को विद्युत चोरी न करने व मीटर लगने के कार्य में सहयोग करने के लिए जागरूक करें। साथ ही मीटर से सप्लाई लेने पर होने वाले फायदों के बारे में बताएं।