{"_id":"5b85aaa742c79246773eb3f7","slug":"101535486631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर मिल पर साढ़े चार सौ करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर मिल पर साढ़े चार सौ करोड़ बकाया
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
दोघट। बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चर्चा की गई और चेतावनी दी कि यदि मिलों ने शीघ्र भुगतान नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही। किसान बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे है। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो रही है। सरकार भी इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही। किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भैंसाना, किनौनी सहित अन्य चीनी मिलों पर भी किसानों का बकाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अध्यक्षता रामधन सिंह ने की। संचालन डॉ. संजीव तोमर ने किया। इस मौके पर राजवीर, सुभाष, रविंद्र, धीरज, बाबूराम, गजेंद्र, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र, राम कुमार आदि मौजूद रहे।