फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फौलादनगर में जल भराव की समस्या गंभीर

फौलादनगर में जल भराव की समस्या गंभीर

Wed, 15 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फौलादनगर में जल भराव की समस्या गंभीर
दोघट (बागपत)। फौलादनगर गांव में आजमपुर मुलसम मार्ग पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से दाहा, गढ़ी कांगरान, बोपुरा, गैडबरा, मिलाना, झूंडपुर, आजमपुर मुलसम, पलड़ी, पलड़ा आदि गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। कई साल से मार्ग पर फौलानगर गांव में जल भराव की समस्या बनी हुई है। पानी में गिरकर कई बार वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में तैमूर अली, शौकीन, राहुल, अरशद अली, मोहम्मद, समद, साजिद, मांगे, अफसर, ओम सिंह, शाहरूख, यासीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed