फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वतंत्रता दिवस व बकरीद को लेकर जिले में हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस व बकरीद को लेकर जिले में हाई अलर्ट

Wed, 15 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस व बकरीद को लेकर जिले में हाई अलर्ट
बागपत।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और बकरीद को लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी किया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ हर छोटी और बड़ी वारदात पर पुलिस और खुफिया विभाग की पैनी नजर है।
बुधवार को जिले भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जश्न ए आजादी पर किसी तरह की वारदात न हो, इसके लिए जिला पुलिस को सतर्क किया। मंगलवार की देर शाम से जिले की सीमाएं सील कर दी। जिले में दाखिल होने वाले हर वाहन और संदिग्ध शख्स की चेकिंग की जाएगी। वहीं खुफिया विभाग शहरों, कस्बों, गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे है। जिले में होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष नजर रखे है। एसपी जयप्रकाश ने पुलिस को निर्देश जारी किए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस चौकसी बढ़ा दी। संदिग्ध लोगों और वाहनों की पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। वहीं बकरीद पर्व को मद्देनजर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हर छोटी और बड़ी घटना पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
बागपत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार की शाम को पुलिस ने बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। सीमा की चौकियों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed