{"_id":"5b71dc4f42c792498f58a11a","slug":"101534188623-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आश्वासन पर 70वें दिन धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आश्वासन पर 70वें दिन धरना समाप्त
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहा धरना प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए आश्वासन पर 70 दिन समाप्त कर दिया।
सोमवार को धरनास्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रविवार को क्षेत्र के नागरिक मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने सीएचसी को जल्दी ही चालू कराने का आश्वासन दिया। बैठक में आनंद प्रकाश ने सीएम की बातों से संतुष्ट होकर धरना समाप्त करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर टीकरी विकास सेवा समिति और सहयोगी संगठनों ने सहमति दी व बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। कस्बावासियों ने 70वें दिन धरना समाप्त कर दिया। साथ ही निर्णय लिया कि रामायण पूर्ण होने तक रामकथा जारी रहेगा। रामकथा सांय तीन से चार बजे तक होगी।
इस बैठक में शिवकुमार राठी ने बताया कि उसने पांच जून धरने पर बैठते समय प्रतिज्ञा की थी कि सीएचसी चालू होने तक वह बाल नहीं कटाएगा। वह अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग है। इसकी अध्यक्षता मास्टर कृष्णपाल राठी ने की और संचालन प्रमोद राठी ने किया। इसमें मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, चौधरी सुखबीर सिंह, प्रमोद राठी, मास्टर संजीव राठी, आनन्द प्रकाश, रमेश भगत, अमरजीत राठी, ओमपाल सिंह, नरेंद्र राठी, मास्टर कृष्णपाल राठी, रामकुमार, तेजपाल रुहेला, अनुज शर्मा, गुड्डू आर्य, जीसान सैफी, साहिल बेग, सतीश राठी, हरिओम राठी, कुलदीप सिंह, आबिद, राजीव शर्मा, ओमबीर शर्मा, शाहिद बेग, प्रविंदर, ब्रजपाल सिंह, इस्लाम आदि उपस्थित रहे।